कहानी एक बेटे और पिता की - अभ्यास कार्य के साथ
हिंदी कहानी अभ्यास कार्य के साथ
यह कहानी एक बेटे और पिता की है । जानिए कैसे एक पिता अपने पुत्र को कहानी के जरिये से बताता है कि प्रस्थितियाँ किस तरह हमें प्रभावित करती हैं । आशा करता हूँ कि कहानी आप लोगों को पसंद आएगी ।
एक लड़का था, जिसका नाम रोहन था और वो काफ़ी उदास था। वह अपने पिता के पास रोता हुआ आया |
जब उसके पिता ने उससे पूछा कि वह क्यों रो रहा है , तो उसने कहा कि उसके जीवन में बहुत सारी समस्याएं हैं। उसके पिता बस मुस्कुराए और उसे दो आलू, दो अंडे और कुछ कॉफी बीन्स लाने को कहा।
फिर उन्होंने रोहन से तीन पानी से भरे कटोरे लेन को कहा |
फिर उन्होंने कच्चे आलू के छिलके को उंगलियों से उतारने को कहा | रोहन कच्चे आलू के छिलके को नहीं उतार सका |
फिर उन्होंने अंडे को फोड़ने को कहा | रोहन ने जैसे ही अंडा फोड़ा , अंडा पुरे फर्श पर फैल गया |
फिर उन्होंने रोहन को कॉफ़ी बीन्स को सूंघने के लिए कहा और पूछा , "क्या तुम्हे कोई बहुत तीव्र महक आ रही है |"
रोहन ने जवाब दिया, "नहीं| "
इसके बाद उन्होंने रोहन तो एक आलू , एक अंडा और कुछ कॉफ़ी बीन्स अलग अलग कटोरे में डाल कर उन्हें उबालने का निर्देश दिया |
रोहन ने वैसा ही किया जैसा उसे बताया गया था।
जब कटोरे ठंडे हो गए, तो रोहन के पिता ने उन्हें अलग-अलग खाद्य पदार्थों की बनावट को फिर से महसूस करने के लिए कहा।
रोहन ने देखा कि आलू नरम हो गया था और उसका छिलका आसानी से छिल रहा थी; अंडा फोड़ने पर फैला नहीं ; वहीं कॉफी बीन्स के कटोरे से तीव्र सुगंध आ रही थी ।
सीख
जीवन में हमेशा समस्याएँ आएंगी , जैसे कहानी में उबलता पानी। इन समस्याओं पर आप किस तरह से प्रतिक्रिया करते हैं, यही सबसे अधिक मायने रखती है!
अभ्यास:
उत्तर दो।
प्रश्न 1 कौन बहुत दुखी था ?
प्रश्न 2 वह क्यों रो रहा था ?
प्रश्न 3 उन वस्तुओं के नाम बताओ जो पिता ने उसे लाने को कहा?
उत्तर विस्तार से दीजिए।
प्रश्न 4 उन चीजों को उबालने के बाद जो अंतर आया हो उसे लिखो ?
प्रश्न 5 कहानी से क्या सीख मिलती है?
रिक्त स्थान भरें:
1 उबला हुआ आलू उबलने के बाद ………………… बन गया था।
2 अंडा उबालने के बाद ……….. हो गया था.
3 उबली हुई कॉफ़ी बीन्स से…………………… आ रही थी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Thanks for your comment.