अँधेरे का भूत ! A English Translated Story अभ्यास कार्य के साथ

 अँधेरे  का  भूत ! 

रोशननपुर नाम का एक बड़ा सा गांव हुआ करता था जहां अधिकतर लोग खेतीबाड़ी करते थे। वहीं, गांव के पास ही एक पीपल के पेड़ में एक भूत रहा करता था। भूत दिनभर तो गायब रहता, लेकिन रात होते ही वह गांव वालों को खूब परेशान किया करता था।

रात होते ही भूत किसी के पशु को नुकसान पहुंचाता तो किसी किसान को इतना डराता कि वो रातभर सो नहीं पाता। 

भूत से परेशान गांव के लोगों ने एक बहुत बड़े ओझा को गांव में बुलाया |   गांव वाले ओझा को उस पेड़ के पास ले जाते हैं, जहां भूत का वास होता है। ओझा अपने जप और तप से भूत को काबू करने की बहुत कोशिश करता है, लेकिन वह उसके हाथ नहीं आता।

अंत  एक दिन भीकू किसान का बेटा जो शहर में पढ़ाई करता था , छुटियों में गांव आता है | वह सब गांव वालों से कहता है कि यह  भूत केवल रात के अंधेरे में निकलता है, जिसका अर्थ है कि उसे  दिन की रोशनी से डर लगता है और रोशनी के सहारे ही भूत से छुटकारा पाया जा सकता है। वह गांव वालों से कहता है, " हमें पीपल के पेड़ के चारों ओर सोलर लाइट्स लगवा देने चाहिए|  यह सोलर लाइट्स दिन भर सूरज की रोशनी से चार्ज होंगे और  अँधेरा होते ही उनमें लगे लाइट कंडेंसर से आटोमेटिक on हो जाएंगे | इस तरह भूत कभी भी पीपल के पेड़ से बाहर ही नहीं निकल पायेगा|

गांव वाले ऐसा ही करते हैं| वह पीपल के पेड़ के चारों ओर सोलर लाइट्स लगवा देते हैं |

अब भूत लाइट्स होने के कारण पीपल के पेड़ से बाहर निकल ही नहीं पाता था | 

भूत बहुत परेशाान हो जाता है | 

एक बार जब भीषण वर्षा के कारण सोलर लाइट चार्ज नहीं हो पाते हैं, तो उसी रात वह उस पेड़ को छोड़ कर भाग निकलता  है  , और गांव वालों को उस भूत से हमेशा -हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाता है |

कहानी से सीख- समस्या चाहे कैसी भी हो, अगर बुद्धि का प्रयोग किया जाए तो उससे निजात पाया जा सकता है।




अभ्यास कार्य :

निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर दीजिये -

प्रश्न १ : पीपल के पेड़ पर कौन रहता था ?

प्रश्न २: गांव के लोग अधिकतर  क्या किया करते थे ?

प्रश्न ३ : भूत गांववालों को कब परेशान करता था ?

प्रश्न ४ : ओझा ने भूत को काबू करने के लिए क्या किया ?

निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर विस्तार से दीजिये -

प्रश्न १ : भीकू के बेटे ने भूत से निजात पाने के लिए क्या सलह दी ?

प्रश्न २ : क्या भूत वास्तविक होते हैं ? आप इस बारे में क्या सोचते हैं और क्यों ?

प्रश्न ३ : इस कहानी से हमें क्या सीख मिलती है ?

रिक्त स्थानों की पूर्ति करिये :

१ . सोलर लाइट्स दिन भर _____ की रोशनी से चार्ज होते हैं |

२. अँधेरा होते ही सोलर लाइट्स उनमें लगे _______ से आटोमेटिक ऑन हो जाते हैं |





Ghost of Darkness!



There used to be a big village named Roshanpur where most of the people used to do farming. There, a ghost used to live in a Peepal tree near the village. The ghost used to disappear throughout the day, but as soon as the night fell, he used to disturb the villagers a lot.

As soon as the night falls, the ghost harms someone's animal and scares a farmer so much that he cannot sleep the whole night.

Troubled by the ghost, the villagers called a very big exorcist to the village. The villagers take the exorcist to the tree where the ghost resides. The exorcist tries hard to control the ghost with his chanting and penance, but it does not come in his hands.

Finally, one day the son of Bhiku farmer, who used to study in the city, comes to the village during the holidays. He tells all the villagers that this ghost comes out only in the darkness of the night, which means that it is afraid of daylight and only with the help of light can one get rid of the ghost. He tells the villagers, "We should install solar lights around the Peepal tree. These solar lights will be charged by the sunlight throughout the day and will automatically turn on after dark with the light condenser installed in them. Even he will not be able to come out of the Peepal tree.

The villagers do the same. They gets solar lights installed around the Peepal tree.

Now the ghost could not get out of the Peepal tree because of the lights.

The ghost gets very upset.

Once the solar lights could not be charged due to heavy rain, he left the tree the same night and ran away, and the villagers got rid of that ghost once and for all.

Learning from the story- Whatever may be the problem, if intelligence is used, it can be overcome.



Practice Work 

Answer the following questions .

Question 1 Who lived on the Peepal tree?

Question 2 What did the people of the village mostly do?

Question 3 When did the ghost trouble the villagers?

Question 4 What did the exorcist do to control the ghost?

Answer the following questions in detail. 

Question 1 What advice did Bhiku's son give to get rid of the evil spirit?

Question 2 Are ghosts real? What do you think about this and why?

Question 3 What lesson do we learn from this story?

Fill in the blanks.

1 Solar lights are charged by _____ light throughout the day.

2 As soon as it gets dark, the solar lights automatically turn on from the _______ in them.



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लालची कुत्ता - कक्षा १ की नैतिक कथा इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओँ में

Grade 1 English Reading Practice with Video

कहानी एक बेटे और पिता की - अभ्यास कार्य के साथ